अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेलूद में 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, शिव महापुराण कथा का होगा अप्रैल में आयोजन

सेलूद/परम वंदनीया माताजी की जन्म शताब्दी समारोह प्रयाज अभियान के अन्तर्गत आयोजित 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, शिव महापुराण कथा सेलूद (बाजार चौंक) में होगा l मंगलमय भगवान आशुतोष महाकाल की कृपा एवं परम पूज्य गुरुदेव वंदनीया माताजी, माँ गायत्री के सूक्ष्म संरक्षण में श्रीमद् शिव महापुराण कथा, 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित है l कथा व्यासपीठ पर आचार्य महादेव जी रायपुर (बंजारी) वाले विराजित होंगे l कार्यक्रम दि. 09 अप्रैल 2026, गुरुवार अप. 3 बजे से कलश यात्रा, संध्या 5 बजे संगीत एवं प्रवचन दि. 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ, 12 से 2 बजे तक भोजन विश्राम, दोप. 2 से 5 बजे तक शिव महापुराण कथा । दि. 12 अप्रैल 2026, रविवार प्रातः 9 से 12 बजे तक गायत्री यज्ञ, 2 से 3 बजे महिला सम्मेलन (मार्गदर्शन गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी), 3 से 6 बजे शिव महापुराण कथा, 6 से 7 बजे दीप महायज्ञ, दि. 14 अप्रैल 2026, मंगलवार प्रातः 8 से 12 बजे यज्ञ, 12 से 2 बजे शिवमहापुराण कथा, दोपहर 2 बजे टोली बिदाई, आभार समापन, प्रसादी भंडारा. उक्त अवसर पर पुंसवन, विद्यारंभ, दीक्षा, विवाह दिवस, जन्मदिन, यज्ञोपवीत आदि संस्कार यज्ञ में निःशुल्क करायें जायेंगे, जिसका समय पूर्व पंजीयन होगा ।

आज ग्राम सेलूद के कर्मा भवन में बैठक आहूत कर उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए गायत्री शक्ति पीठ आमालोरी के प्रमुख पदाधिकारियो ने मार्गदर्शन दिए जिसमे प्रमुख रूप से कौशल आडिल, अशोक सिंह राजपूत, जगन्नाथ देवांगन, महेश वर्मा, भागवत वर्मा, सियाराम चंद्रकार, लीला सिंह, अजय सिंह ठाकुर, महेश्वर बनछोर, आयोजन समिति के पदाधिकारी सत्यभामा बनछोर, सीता बनछोर, ललिता वर्मा, उर्वशी बंछोर, गूँजेश्वरी बणछोर, विमला साहू, केंवरा साहू, खेमिन, सुरेखा साहू, श्रीराम टोली के सदस्य खेमिन साहू पूर्व सरपंच, रमेश देवांगन, टामनलाल साहू, सुनीता ठाकुर, ललिता बनपेला, योगेश्वरी साहू , ललिता वर्मा उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!