अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

23वीं तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह 25–26 अप्रैल को भरर में, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

रानीतराई। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में 23वीं तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन ग्राम भरर में 25 और 26 अप्रैल को धान खरीदी केंद्र के पास मैदान में किया जाएगा। इसी संदर्भ में आज तहसील साहू संघ पाटन, परिक्षेत्र जामगांव आर तथा स्थानीय साहू समाज भरर के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान तहसील के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।साथ ही प्रशासन से शीघ्र खरीदी केंद्र से धान उठाने की आग्रह किया है।

बैठक की शुरूआत भक्त शिरोमणि माता कर्मा की पूजा अर्चना से हुई। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी से एकजुट होकर कार्य करने और आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सामूहिक आदर्श विवाह के लिए वर-वधु की जानकारी एकत्र करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक जोड़ों को इस आयोजन में शामिल किया जा सके।श्री साहू ने आगे कहा कि 25 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ महिला सम्मेलन सहित तेलमाटी चुलमाटी संपन्न होगी 26 अप्रैल को भक्त माता कर्मा की 1010 वीं जयंती के महाआरती के साथ बारात स्वागत, हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी, कार्यक्रम साथ ही अतिथियों का आगमन सम्मान और वर वधु की विदाई के साथ कार्यक्रम संपन्न होगी।

वहीं परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू ने कहा कि विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन जामगांव आर परिक्षेत्र में हो रहा है, इसलिए सभी की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने भरर इकाई के प्रत्येक घर से तन-मन-धन से सहयोग देने की अपील करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामुहिक आदर्श विवाह महाकुंभ के बराबर है जिसमे आप सबके सहयोग इस पुनित कार्य में जरूरी है।इस महाकुंभ में साहू समाज के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के वर वधु का विवाह संपन्न होगा।

बैठक को जिला महासचिव अश्वनी साहू सहित तहसील के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि समाज के सभी लोगों के सहयोग से 50 रुपये की आर्थिक सहायता और पांच किलो चावल के अन्नदान के माध्यम से विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जाएगा। भक्त माता कर्मा के विशाल जयंती समारोह सामुहिक आदर्श विवाह 1010 कलश यात्रा के साथ शुभांरभ होगी जिसके लिए महिलाओं के साथ युवतियों को बड़ चढ़ कर शामिल होने की अपील किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू,जिला महासचिव अश्वनी साहू, तहसील उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, संगठन सचिव श्रीमती भुनेश्वरी साहू ,तहसील महासचिव महेंद्र साहू,पूर्व तहसील अध्यक्ष गंगादिन साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेसराम साहू, श्रीमती भानुप्रिया साहू परिक्षेत्र उपाध्यक्ष ,देवकुमार साहू, कल्याण साहू ,स्थानीय अध्यक्ष परमानंद साहू, सरपंच कौशल्या छबीलाल साहू सहित परिक्षेत्रीय सचिव संतोष साहू,डीजेंद्र साहू दिलीप साहू,भगवानी साहू, बेनी राम साहू,अंगेश्वर साहू,भुवन साहू,योगेश साहू,महेश साहू,चेतन साहू, जागेश साहू,रामकुमार साहू, चूमेंद्र साहू,शेषणारायण साहू, केशव साहू,दानी राम साहू,खेलो साहू,छबि लाल साहू ललित साहू, सुदर्शन साहू,श्रीमती दुलारी साहू,भाषण साहू,लुकेश्वरी साहू,मंच साहू,ललिता साहू,नंदनी साहू,हेमलता साहू,मेनका साहू,पूजा साहू सहित 99 ईकाई के अध्यक्ष सहित प्रतिनिधि उपस्थिति रहे। बैठक का संचालन महासचिव महेंद्र साहू और अभार प्रकट संगठन सचिव श्रीमती भुनेश्वरी साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!