अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम ओदरागहन एवं बोरेंदा में माता कर्मा की 1010 वीं जयंती मे शामिल हुई – कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग

रानीतराई – दक्षिण पाटन के ग्राम ओदरागहन एवं बोरेंदा में आस्था और सामाजिक एकता के भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर साहू समाज द्वारा माता कर्मा की विशेष पूजा-अर्चना, भव्य महाआरती और शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्रा

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात गांव की गलियों में माता कर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। समापन पर भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया!

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा भक्ति और समाज कल्याण समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा है जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है । भक्त माता कर्मा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया की सच्ची श्रद्धा समर्पण और परिश्रम के साथ समाज सेवा करने से ही समझ में सकारात्मक परिवर्तन आता है, उनके आदर्श और विचार समाज को एकता सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है ।

इस अवसर पर – कल्पना नारद साहू, नारद साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, टेसराम साहू अध्यक्ष परि साहू समाज बेल्हारी, कुसुमलता जैन सरपंच ओदरागहन, महेश गंजीर, लक्ष्मीनारायण गंजीर,पुरसोत्तम हिरवानी, योगेश साहू,पारस साहू,हेमलता साहू,मुकेश साहू,सुरेश साहू सरपंच प्रतिनिधि कौही, यशवंत साहू सरपंच जरवाय,सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!