अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने पर रवि सिंगौर को मोहन लोधी ने दी आपने टीम के साथ बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर के युवा सरपंच मोहन लोधी ने अमलेश्वर भाजपा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने पर ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


इस अवसर पर मोहन लोधी ने कहा कि रवि सिंगौर के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
बधाई देने वालों में लक्ष्मी सिंगौर, घनश्याम कौशिक, मुकेश सिंगौर, कामता प्रसाद सिंगौर, तुलेश सिंगौर, प्रदीप लोधी एवं भूपेश साहू शामिल हैं।








