अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

युवा शक्ति ही संगठन की असली ताकत — कीर्ति नायक, पाटन में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम बनी चर्चा का केंद्र

पाटन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, पाटन विधानसभा क्षेत्र में नव नियुक्त युवा पदाधिकारियों को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं जिला युवा मोर्चा में दायित्व प्राप्त करने वाले युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने संदेश में कहा, “भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा केवल एक संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी है। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान, समर्पित और कर्मठ युवाओं को जो जिम्मेदारी मिली है, वह संगठन के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।”

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने कहा कि “युवा वर्ग में अपार ऊर्जा, नवीन सोच और परिवर्तन की क्षमता होती है। यदि इस शक्ति को सही दिशा मिले, तो समाज और राष्ट्र दोनों के विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी युवा साथी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनसेवा के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।”

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्रीमती नायक ने आगे कहा, “आपको मिला यह दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि जनसेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है। संगठन ने आप सभी पर जो भरोसा जताया है, उसे अपने कार्यों से और अधिक मजबूत बनाना ही आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

उन्होंने पाटन विकासखंड के युवाओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान प्रदान किए जाने पर जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी एवं सांसद श्री विजय बघेल जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा, “वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और विश्वास से ही क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, जो निश्चित रूप से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में समस्त नव नियुक्त युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं दुर्ग जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

अंत में उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के लिए कामना करते हुए कहा, “आप सभी का कार्यकाल जनसेवा, संगठन विस्तार और विकास की नई मिसाल बने — यही मेरी हार्दिक शुभकामना है।”

मंडलों में नव नियुक्त पदाधिकारी

कुम्हारी मंडल:

अध्यक्ष – श्री राजू साहू, महामंत्री – सुमित द्विवेदी

पाटन मंडल:

अध्यक्ष – कुणाल वर्मा, महामंत्री – तन्मय वर्मा

अमलेश्वर मंडल:

अध्यक्ष – रवि सिंगौर, महामंत्री – मनीष कोसले

जामगांव आर मंडल:

अध्यक्ष – लुभम बंछोर

दरबार मोखली मंडल:

अध्यक्ष – पुष्कर साहू जिला युवा मोर्चा में दायित्व

राजू साहू – उपाध्यक्ष (अमलेश्वर मंडल)

अविनाश मिश्रा – उपाध्यक्ष (पाटन मंडल)

केवल देवांगन – विशेष आमंत्रित सदस्य

जिनेश जैन – नीति अनुसंधान प्रभारी (जामगांव आर मंडल)

विकास सोनी – कार्यसमिति सदस्य (अमलेश्वर मंडल) को दिया गया है।

पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा की यह नई टीम इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। युवाओं को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी संगठन की मजबूत नींव और उज्ज्वल भविष्य का संकेत मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!