अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

युवा सरपंच रमाकांत साहू का अनोखी पहल: मां वृंदा देवी मंदिर में ‘बर्तन बैंक’ से स्वच्छता की मिसाल

दुर्ग।पाटन विधानसभा क्षेत्र के खारू नदी के तट पर स्थित मां वृंदा देवी डिंडा कपाट आगेसरा में ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रमाकांत साहू ने जनसहयोग से एक अनोखी पहल करते हुए स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

मीडिया को जानकारी देते हुए सरपंच रमाकांत साहू ने बताया कि सामान्य चर्चा के दौरान उन्होंने अपने सरपंच साथियों के समक्ष मां वृंदा देवी मंदिर में ‘बर्तन बैंक’ बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पहल को तुरंत समर्थन मिला और रेवा राम साहू (सरपंच गातापार), जीवधन ठाकुर (सरपंच भनसूली) तथा अमित अग्रवाल (सरपंच बेल्हारी) ने प्रारंभिक सहयोग प्रदान कर बर्तन बैंक को मजबूत बनाया।

आज स्थिति यह है कि मंदिर में भोजन व्यवस्था के लिए बर्तनों की कोई कमी नहीं है। हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण कर सकते हैं और कहीं भी दोना-पत्तल का उपयोग नहीं हो रहा है, जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिल रहा है।

वर्तमान में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन निरंतर जारी है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भंडारे में भोजन ग्रहण कर रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा बर्तन बैंक के माध्यम से भोजन बनाने के लिए आवश्यक बर्तन, थाली और गिलास की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

यह पहल न केवल स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय भी बन गई है। सरपंच ने स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आमजन से सहयोग की अपील की, जिस पर दानदाताओं ने मां वृंदा देवी के श्रीचरणों में बर्तन बैंक अर्पित कर सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!