अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भरर में 25-26 अप्रैल को होगा विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे शामिल

पाटन। तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट कर निमंत्रण पत्र सौंपा है।

आपको बता दें कि जामगांव आर परिक्षेत्र अंतर्गत इकाई साहू समाज ग्राम भरर की भूमि में 25 एवं 26 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पाटन विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तहसील साहू संघ के पदाधिकारी सक्रिय हैं और लगातार जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों से सौजन्य भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि नारद साहू, महासचिव महेंद्र साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष गंगादीन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण पारखत साहू, टेससराम राम साहू, किशन हिरवानी सहित डॉ. सुरेश साहू, दिलीप साहू, कौशल साहू, संजू साहू, अनिल साहू, कृष्णा साहू एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!