अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 अप्रैल को पाटन दौरे पर, कर्मा जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अम्लेश्वर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 अप्रैल को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दिनभर विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री बघेल भिलाई-03 स्थित अपने निवास से प्रस्थान कर सर्वप्रथम ग्राम खुडमुड़ा पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे झीट में परिक्षेत्रीय साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इसी अवसर पर वे परिक्षेत्रीय साहू संघ के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

आगे के कार्यक्रमों के क्रम में श्री बघेल पाटन में आयोजित पटेल समाज के राज शपथ ग्रहण समारोह में भी सहभागिता करेंगे। इसके अलावा वे अपने गृह क्षेत्र में आयोजित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। उनके दौरे का विस्तृत प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!