नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की भागीदारी से सशक्त होगा लोकतंत्र — श्रीमती सीता साहू
भिलाई : केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किए जाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूर्व नपाध्यक्ष– श्रीमती सीता साहू ने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीति में सशक्त प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो भारत के लोकतंत्र को और अधिक समावेशी एवं मजबूत बनाएगा।

श्रीमती सीता साहू ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का जो संकल्प लिया गया है, वह आज साकार रूप ले रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
श्रीमती साहू ने आगे कहा कि वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा कर प्रधानमंत्री जी ने देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान और अधिकार को नई पहचान दी है। इससे न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ेंगी, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे, जिससे देश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
श्रीमती सीता साहू ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
अंत में उन्होंने पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम आने वाले समय में भारत को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देश की श्रेणी में स्थापित करेगा।








