अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन के ग्राम तेलीगुण्डरा में जल संकट से मिलेगी मुक्ति: जिला पंचायत मद से बोरवेल और 2 पानी टंकियों का हुआ शुभारंभ

पाटन/ पाटन विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तेलीगुण्डरा में पिछले लंबे समय से गहराते जल संकट को देखते हुए ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पंचायत में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जिला पंचायत मद से स्वीकृत बोरवेल से दो पानी टंकियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस विकास कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती नोमिन ठाकुर (सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सदस्य दिनेश साहू ने की। इस अवसर पर ग्राम की प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती हुलेश्वरी बिरेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नोमिन ठाकुर ने कहा कि, “तेलीगुण्डरा क्षेत्र में पानी की समस्या गंभीर थी। जिला पंचायत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देना है। इन टंकियों और बोरवेल के चालू होने से आने वाले गर्मी के दिनों में माताओं-बहनों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।”

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अध्यक्षता कर रहे दिनेश साहू ने बताया कि पाटन क्षेत्र के विकास के लिए जनपद और जिला पंचायत निरंतर समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्रीमती हुलेश्वरी बिरेन्द्र साहू एवं समस्त पंचगणों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इन दो नई टंकियों के माध्यम से गांव के उन हिस्सों में भी पानी की सुचारू सप्लाई हो सकेगी जहाँ वर्तमान में दबाव कम रहता था।

इस अवसर पर चन्द्रसेन साहू, बिरेन्द्र साहू, भोजेन्द्र साहू, उत्तम साहू, कमला टांडे, गायत्री साहू एवं ग्राम पंचायत तेलीगुण्डरा के पंचगण, ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!