अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा कायम: शिवोम् विद्यापीठ सांकरा के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया गौरव

अम्लेश्वर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शिवोम् विद्यापीठ सांकरा ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा आराध्या चौधरी ने 97% प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं यश बिसेन ने 95% प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कशिश अग्रवाल ने 94% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस वर्ष का परिणाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, क्योंकि 40 से अधिक विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और भी सुदृढ़ किया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिवोम् विद्यापीठ सांकरा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती जया बंदेलू ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का फल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने अंत में यह संकल्प दोहराया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!