अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
ग्राम पंचायत सांकरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में सरपंच रवि सिंगौर, उपसरपंच रामशरण बंधे, सचिव ईश्वर निषाद, दिलेश्वर सिंगौर, कृष्णा सिंगौर, घनश्याम चंद्राकर, पुनीत पटेल, गिरीराज सिन्हा, विकास सिंगौर, संजय डहरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।








