अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग आगमन से पूर्व कुम्हारी में विहिप राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का भव्य स्वागत

कुम्हारी। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के दुर्ग आगमन से पूर्व कुम्हारी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। दोपहर लगभग 12:30 बजे टोल नाका एवं कुम्हारी स्टेशन चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर भगवा ध्वज लेकर आलोक कुमार की अगवानी करते हुए साथ चल रहे थे।

स्वागत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अनुज शुक्ला, कुणाल शर्मा, अनिल निखाड़े, अवधेश शुक्ला, श्रीमती रत्ना दास, नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, पार्षद हरिदास वैष्णव, प्रभात मिश्रा, हरीश सोनी, मोनू साहू, महेश कुमार, गणेश सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ों पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!