आगेसरा हाई स्कूल में 97% रिजल्ट ,कक्षा दसवीं में मयंक ने हासिल किया 88% अंक, सरपंच रमाकांत साहू ने दी बधाई
पाटन। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा दसवीं के परिणाम घोषित किया गया जिसमें हाई स्कूल आगेसरा के छात्र मयंक 88 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, कु खुशी 82.83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा कु रिया 79.5 प्रतिशत के साथ तीसरे प्राप्त किया इस प्रकार रिजल्ट 97% रहा।
बता दे की हाई स्कूल आगेसरा में कुल 23 छात्र-छात्राएं अध्यनरत थे जिसमें 21 छात्र सफल हुए जिसमें प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 17 तथा द्वितीय श्रेणी हासिल करने वाले 04 छात्रों ने अपना परचम लहराया है, साथ ही 02 बच्चे पूरक परिणाम रहा। पिछले की तुलना में इस वर्ष परीक्षा परिणाम बहुत ही अच्छा रहा है।



इस मौके पर ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू ने सभी बच्चों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हाई स्कूल आगेसरा के अध्यक्ष श्री दिनेश सोनी, व्याख्याता श्री प्रकाश ठवकर, श्री गिरधर वर्मा, श्रीमती युवती साहू, श्रीमती विनीता तिवारी, श्रीमती सुनीता ताम्रकार सहित सभी शिक्षकों को धन्यवाद् देते हुए सभी पालकों को भी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।



