अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उप मुख्यमंत्री अरुण साव पाटन पहुंचे, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, सुशासन तिहार शिविर का करेंगे अवलोकन

पाटन। नगर पंचायत पाटन पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा समाधान कार्यों की समीक्षा करेंगे ।

उप मुख्यमंत्री ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए।

नगर पंचायत पाटन आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!