अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

घुघुवा में गंभीर लापरवाही के बीच सुशासन तिहार जनसमस्या समाधान शिविर, 446 आवेदन प्राप्त

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत घुघुवा (क) में सुशासन तिहार जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकासखंड के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इस शिविर में 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आमंत्रित किया गया था, जिसके तहत बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचे।

सुशासन तिहार 2026 के सुचारू संचालन के लिए राज्य शासन द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है तथा ग्राम पंचायतवार एलजीडी कोड के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि, घुघुवा शिविर में इस वर्ष लिखित रूप से आवेदन लिए गए, जिनके निराकरण का आश्वासन संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, दुर्ग भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, जनपद सभापति प्रणव शर्मा, सरपंच रवि सिंगौर, श्रीमती गायत्री साहू, मोहन लोधी तथा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू मंचासीन रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

शिविर के दौरान व्यवस्थाओं के बीच एक गंभीर लापरवाही भी देखने को मिली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुघुवा के डोमशेड में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, लेकिन विद्युत आपूर्ति के लिए असुरक्षित ढंग से बिना टेप किए कनेक्शन लगाए गए थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर के समापन अवसर पर हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र सहित अन्य विभागीय सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के सफल संचालन में एसडीएम पाटन एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में कुल 446 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामलों के निराकरण का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!