अम्लेश्वर भाजपा मंडल की मासिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनकल्याण योजनाओं पर जोर

अम्लेश्वर। अम्लेश्वर भाजपा मंडल की मासिक कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को जामगांव एम विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भाजपा के पितृ पुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
बैठक में पाटन विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने मासिक बैठकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सतत बैठकों से संगठन की गतिविधियों की जानकारी मिलती है तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करने वाला दल नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में योगदान देने वाला एक सशक्त संगठन है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।



उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इस पर सतत नजर बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, महामंत्री कैलाश यादव, महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेंद्र साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर, नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, पार्षद डॉ आलोक पाल, श्रीमती यामिनी मनोज यादव,राजू सोनकर,सहित कुमार साहू,शिवा साहू,कामता पटेल, उतरा सोनवानी,अशोक निषाद, विकास सोनी श्रीमती सुनिता साहू, ओमप्रकाश साहू अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



