अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आदर्श ग्राम कौही में सुशासन तिहार समाधान शिविर आयोजित, सरपंच ने मंत्री को सौंपा विकास कार्यों का प्रतिवेदन

रानीतराई। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत कौही में आज विष्णु देव सरकार के सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू ने ग्राम के विभिन्न विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद सभापति प्रणव शर्मा, रवि सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, रानी बंछोर, प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू, बेनी राम साहू, रूपनारायण सिन्हा,महामंत्री निर्मल जैन सहित सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, राजू सोनाली वर्मा, प्रियलता महिपाल, धनराज साहू, राजू साहू, सुरेश साहू एवं हेमू सोनकर उपस्थित रहे।

शिविर में प्रशासनिक अमले की ओर से एसडीएम पाटन एवं जनपद पंचायत पाटन के सीईओ सहित उनकी टीम भी मौजूद रही। सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण एवं विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!