जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 में कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी शैलेश साहू को मिल रहा भारी जनसमर्थन

पाटन, अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को क्षेत्र में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं और मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू दिवंगत शैलेश साहू की धर्मपत्नी हैं। दिवंगत शैलेश साहू पूर्व में क्षेत्र के जनपद सदस्य रह चुके हैं तथा क्षेत्र की जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता रही है। इसी का सीधा लाभ श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को सहानुभूति और जनसमर्थन के रूप में मिलता दिखाई दे रहा है।



कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से ‘ट्रैक्टर चलाता हुआ किसान’ चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।
चुनाव प्रचार अभियान में पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं चुनाव प्रभारी मोनू साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, अशोक सिंगौर, धर्मेंद्र साहू, डोमन यादव, हरीश ठाकुर, अहेन्द्र चेलक, अमृत सिंह राजपूत, घनश्याम चेलक, घनश्याम साहू, ओमकार घिड़ोड़े, रामशरण बंदे, दीपक घिड़ोडे, चंद्रशेखर सिंगौर, अमित ठाकुर, भरत वर्मा, पतिराम यादव, ओमप्रकाश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।



