जनपद पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू का सघन जनसंपर्क अभियान जारी, मिल रही है सहानुभूति समर्थन

पाटन-अमलेश्वर। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज 29 मई को पाहंदा बाजार चौक से प्रारंभ होकर पूरा बस्ती क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया गया।
श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनसे समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए विकास के मुद्दों पर चर्चा की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।



इस दौरान आम मतदाताओं ने भी उन्हें सकारात्मक समर्थन देते हुए विश्वास जताया। जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जनसंपर्क में भाग लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र की जनता इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को भारी मतों से विजयी बनाएगी।



