अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में पाहंदा पहुंचे कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जनसमर्थन की अपील

पाटन-अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 के जनपद उपचुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब ग्राम पाहंदा (अ) पहुंचे।

इस दौरान भाजपा समर्पित प्रत्याशी सुरेंद्र साहू ने अपने धर्मपत्नी के साथ गुरु खुशवंत साहेब का आरती उतारकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

प्रचार-प्रसार की शुरुआत से पहले गुरु खुशवंत साहेब ने बाजार चौक स्थित हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने आम मतदाताओं के बीच पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास की निरंतरता बनाए रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अम्लेश्वर भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!