मिशन 2027: स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का बिगुल, ड्राइवर समाज की तीन प्रमुख मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी
दुर्ग, छत्तीसगढ़। ऑल इंडिया ड्राईवर महा संघ एवं छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा “मिशन 2027 – स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन” की घोषणा की गई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि ड्राइवर समाज की लंबित मांगों पर सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वर्ष 2027 में देशव्यापी स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
दुर्ग संभाग प्रभारी नागराज साहू एवं जय नारायण वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकारें चुनाव के समय आम जनता एवं ड्राइवर समाज से अनेक वादे करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को भुला दिया जाता है। इसी के विरोध में ड्राइवर समाज सरकार को आईना दिखाने के लिए एकजुट होकर “स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन” करेगा।


संगठन की प्रमुख मांगें निम्न हैं—
- ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाए
- ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू किया जाए
- ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए
संगठन के अनुसार यह आंदोलन केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत के सभी राज्यों के ड्राइवर संगठनों को साथ लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस आंदोलन का नेतृत्व प्रशांत मंडोली, राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सेन एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य करेंगे।
संगठन ने सभी ड्राइवर साथियों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा एवं सम्मानजनक भविष्य के लिए एकजुट होकर मिशन 2027 को सफल बनाने में सहयोग दें।






