Uncategorizedकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान….

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू के अध्यक्षता में प्रदेशभर में 07 जून 2026 को व्यापक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज की समस्त इकाईयों, परिक्षेत्रों, जिला समाजों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है।

डॉ. नीरेन्द्र साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन और जल संकट मानव जीवन के समक्ष गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

प्रदेश साहू संघ ने सभी समाजजनों से अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा वृक्षारोपण की फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर जन-जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रदेश साहू संघ द्वारा जल संरक्षण पर भी विशेष बल दिया गया है। वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व घरों एवं आसपास सोख्ता निर्माण, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाने का संदेश दिया गया है। संघ का मानना है कि जल संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने समाज के सभी सदस्यों से अभियान में सक्रिय सहभागिता का आग्रह करते हुए कहा कि – प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पेड़ लगाकर संकल्प के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह जानकारी आई. टी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!