अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमलेश्वर नगर पालिका द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अमलेश्वर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर द्वारा दुर्ग सांसद विजय बघेल की स्वच्छ पर्यावरण एवं चहुंओर हरियाली बिखेरने की मंशा के अनुरूप निकाय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 06 रानी दुर्गावती वार्ड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षण एवं संवर्धन प्रदान करना भी सभी की जिम्मेदारी है। श्री सोनकर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताते हुए प्रत्येक नागरिक से हरियाली बढ़ाने में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पी.आई.सी. सदस्य आलोक पाल, श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर, राजू सोनकर, सोहन निषाद, खुबीराम सोनकर तथा पार्षदगण श्रीमती ललिता कुमार साहू, श्रीमती लेखनी साहू एवं श्रीमती मालती साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती प्रीति गुप्ता, उप अभियंता ढालेंद्र कुमार ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी  अतीक अजीम सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!