अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भिलाई 03 के ’ उम्दा सामुदायिक भवन’ में 18 जून से लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर -केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

दुर्ग, 16 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के भिलाई-03 में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन होने जा रहा है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-03 श्री महेश राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विशेष शिविर आगामी 18 जून 2026 से 20 जून 2026 तक उम्दा सामुदायिक  भवन, भिलाई 03’ में आयोजित किया जाएगा, जिसका समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस तीन दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। शिविर के दौरान विभिन्न प्रमुख योजनाओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं को शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो सकें। क्षेत्र के नागरिक और जरूरतमंद लोगों से तय समय पर ’मंगल भवन’ पहुंचकर इस वृहद शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!