पीएम श्री सेजेस कुम्हारी ने रचा नया कीर्तिमान, एनएमएमएसई परीक्षा में राज्य में प्रथम एवं सातवां स्थान
कुम्हारी, दुर्ग। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) कुम्हारी, विकासखंड धमधा, जिला दुर्ग ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर एक बार फिर जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विद्यालय की मेधावी छात्रा पायल रजनी ने 180 में से 162 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान (State Rank-1) हासिल किया। वहीं विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र नैतिक आमड़े ने 180 में से 149 अंक अर्जित कर राज्य में सातवां स्थान (State Rank-7) प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।


इस वर्ष विद्यालय के कुल 8 विद्यार्थियों ने एनएमएमएसई परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित शिक्षकों एवं सतत शैक्षणिक प्रयासों का परिणाम है।
चयनित विद्यार्थी:
– पायल रजनी – राज्य रैंक 1 – 162 अंक
– नैतिक आमड़े – राज्य रैंक 7 – 149 अंक
– अमूल्य कुमार सिंह
– मानवी साहू
– अनन्या साहू
– लीना साहू
– पूर्वी सोनी
– नीरज कुमार साहू
यह ऐतिहासिक सफलता विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजया श्रीवास्तव तथा मध्य विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती शीतल नय्यर (गणित) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संभव हो सकी।
सफल विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने में निम्न शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
– श्रीमती सुजीथा सी.आर. – एनएमएमएसई प्रभारी (सामाजिक विज्ञान)
– एन. संतोषप्रिया – विज्ञान
– मनीष कुमार मेश्राम – MAT
– समीरा पांडेय – विज्ञान
– लीना सिंह
– ऋतु राव
इसके अतिरिक्त विद्यालय की पूर्व प्राचार्य श्रीमती लता रघुकुमार द्वारा समय-समय पर प्रदान किए गए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा ने भी विद्यार्थियों के मनोबल को सशक्त बनाया और सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पीएम श्री सेजेस कुम्हारी विद्यार्थियों में उत्कृष्टता, नवाचार एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है।






