अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

थाना रानीतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पाटन। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रानीतराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति कौही-असोगा रोड स्थित तालाब किनारे पुल के पास प्लास्टिक बोरी के थैले में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना पर थाना रानी तराई पुलिस द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अवैध शराब बिक्री हेतु शराब रखना स्वीकार किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के थैले में रखे 33 पौवा देशी सवा शेरा मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,300/-, तथा बिक्री रकम ₹700/- जप्त की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा आज दिनांक 14.06.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

आरोपी का विवरण

नाम: बलदाऊ सोनी
पिता का नाम: त्रिभुवन सोनी
उम्र: 66 वर्ष
निवासी: ग्राम केसरा, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

जप्त सामग्री

  • 33 पौवा देशी सवा शेरा मसाला शराब
    कीमत: ₹3,300/-
  • नकद बिक्री रकम
    राशि: ₹700/-

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब अथवा नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में शामिल न हों। समाज में अपराध एवं नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!