अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजयुमो अमलेश्वर मंडल में पांच नए उपाध्यक्ष नियुक्त, दुर्गेश सोनू साहू को भी मिला मौका, संगठन में करेंगे काम

अमलेश्वर। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी नंदन जैन एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की सहमति तथा मंडल अध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर की अनुशंसा पर भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने संगठन विस्तार करते हुए पांच युवा कार्यकर्ताओं को मंडल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त उपाध्यक्षों में तुलेश सिंगौर (मोतीपुर), दुर्गेश साहू (नगर पालिका अमलेश्वर डीह), मृत्युंजय (नगर पालिका अमलेश्वर), खेमचंद जोशी (अमलीडीह) एवं रविकांत कौशिक (झीट) शामिल हैं।

मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!