शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तरीघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तरीघाट में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्ष एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, उपसरपंच प्रकाश गीर गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि छत्रपाल साहू, पंच रोहित गीर गोस्वामी, चेलाराम सिन्हा, सुरेश पंच, उदेराम साहू, रामप्रसाद साहू, गजेंद्र साहू एवं द्रौपदी सिन्हा सहित विद्यालय परिवार से प्रधान पाठक श्रीमती अनिता टाक, शिक्षिका इंद्राणी ठाकुर तथा शिक्षक मोहनलाल साहू, श्याम कुमार देवांगन एवं मनोज कुमार साहू उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।






