अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

डॉ. खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन पाटन में 18 से 20 जून तक,जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन, त्रुटि सुधार तथा हितग्राहियों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत होगा आयोजन

पाटन, 12 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ कार्यक्रम के अंतर्गत 18 जून 2026 से 20 जून 2026 तक नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में तीन दिवसीय पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन द्वारा जारी आदेश में दी गई है।

शिविर का आयोजन डॉ. खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन अटारी, नगर पंचायत पाटन में किया जाएगा। शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन, त्रुटि सुधार तथा हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की व्यवस्था रहेगी।

  1. शिविर में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत, आयुष्मान वंदना, पीएम सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अन्य शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन एवं लाभ प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन को नोडल अधिकारी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ अमले के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ सहज एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराना तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!