अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र के नागरिकों को स्वीकृत की आर्थिक सहायता, जरूरत मंद परिवार को मिला सीधा लाभ

पाटन। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, पाटन विधायक भूपेश बघेल द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र पाटन के विभिन्न ग्रामों के जरूरतमंद नागरिकों, छात्रों और समितियों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है।

साझा किए गए आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, यह सहायता राशि मुख्य रूप से गंभीर बीमारियों के इलाज, उच्च शिक्षा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल प्रदान करने के प्रयोजन से आवंटित की गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

प्रमुख आवंटन और लाभार्थी मे कुल 17 से अधिक लाभार्थियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें ₹5,000 से लेकर ₹15,000 तक की राशि प्रदान की जा रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मुख्य आवंटन इस प्रकार हैं:

ग्राम पाहंदा अ के ‘एकलव्य खोखो संघ’ के अध्यक्ष टीकाराम साहू को 15,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है

नवागांव की बसंती यादव और मतंग के विक्रम कुमार को चिकित्सा उपचार (ईलाज हेतु) ₹10,000 की राशि मंजूर की गई है।

क्षेत्र के होनहार छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए विशेष मदद दी गई है। इसमें राखी ग्राम के लवण कुमार कौशिक, केसरा की गरिमा सिन्हा व भूमिका सिन्हा, और कौही के देवव्रत निषाद को शिक्षा हेतु ₹10,000-₹10,000 की सहायता राशि स्वीकृत हुई है।

इसके अलावा औंरी, करगा, कापसी, सांकरा और भरर जैसे गांवों के अनेक आवेदकों (जैसे अमोली बारले, चंदेव, लिकेश दास, ईश्वर विश्वकर्मा, चुनेन्द्र कुमार, संगीत और योगेश चन्द्राकर) को ₹5,000 से ₹10,000 के बीच आर्थिक सहायता दी गई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार अपने पाटन क्षेत्र की जनता के संपर्क में रहते हैं। इस स्वेच्छानुदान राशि के जरिए उन परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा जो चिकित्सा और बच्चों की पढ़ाई के खर्च को लेकर परेशान थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!