अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खेत बचाओ जिला स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी संपन्न, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि

दुर्ग। ग्राम जोगीगुफा (लिटाया विकासखंड) में आयोजित खेत बचाओ जिला स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में राजमहंत गुरु जी डोमानलाल कोसेवाड़ा, ईश्वर साहू, जितेन्द्र साहू, नीलम राजेश चंद्राकर, पवन शर्मा, लीमन साहू, जितेन्द्र यादव तथा यशवंत साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम एवं आसपास के सरपंचगण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन कृषि यंत्रों तथा उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचारों के प्रति रुचि दिखाई।

आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, किसानों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!