अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त वृक्ष सड़क पर पड़े, दुर्घटना की आशंका बढ़ी

पाटन। पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करसा घुघुवा से ग्राम औंरी पहुंच मार्ग पर दो दिन पूर्व आए आंधी-तूफान के कारण कई वृक्ष क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गए हैं। इनमें से कई पेड़ अभी भी मार्ग पर पड़े हुए हैं, जिन्हें अब तक नहीं हटाया गया है।

सड़क पर पेड़ों के पड़े रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त मार्ग से प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों एवं राहगीरों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि मार्ग पर पड़े क्षतिग्रस्त वृक्षों को शीघ्र हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!