करसा (घुघुवा) में कला मंच एवं आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन संपन्न

पाटन, 26 जून। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करसा (घुघुवा) में शुक्रवार को कला मंच एवं आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया।
ज्ञात हो कि दुर्ग सांसद विजय बघेल की अनुशंसा पर जिला पंचायत निधि से कला मंच एवं आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दोनों निर्माण कार्यों से गांव में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा बच्चों और महिलाओं को बेहतर आंगनबाड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संजू, उपसरपंच कार्तिक राम साहू, कोमल साहू, दुर्भाषा साहू, मनोहर साहू, संजीव वर्मा, दुजेराम साहू, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



