अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में 10 लाख की लागत से प्रार्थना शेड निर्माण का भूमि पूजन

अम्लेश्वर, पाटन, 26 जून। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रार्थना शेड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर द्वारा किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचगण शुभम जांगड़े, महेंद्र पारधी, वीरेंद्र यदु, श्यामू बंजारे, दीपक सिंगौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर युवा सरपंच रवि सिंगौर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को धूप, गर्मी और वर्षा के मौसम में होने वाली असुविधा से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रार्थना शेड का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य सरकार की जनहितकारी सोच के अनुरूप विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रार्थना शेड बनने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा एवं अन्य गतिविधियों के दौरान सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के हित में सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!