अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम नवागांव के राहुल साहू का भारतीय सेना अग्निवीर में चयन, ड्यूटी के लिए हुए रवाना, लालेश्वर साहू ने दी बधाई

पाटन, 28 जून। पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव (बी) निवासी राहुल साहू पिता नूतन साहू का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत हुआ है। वे आज 28 जून को अपनी ड्यूटी हेतु प्रस्थान कर रहे हैं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने राहुल साहू से सौजन्य भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के माध्यम से समाज के अनेक युवाओं ने भारत माता की सेवा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजों के युवा भी इस योजना का लाभ उठाकर देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।

श्री साहू ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए अग्निवीर योजना एक सुनहरा अवसर और बेहतर भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त हो रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, नशापान से दूर रहें तथा भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से जुड़कर मातृभूमि की सेवा में अपनी सहभागिता निभाएं।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना में शामिल होकर देश की सेवा करने से बड़ा अवसर युवाओं के लिए कोई नहीं हो सकता। समस्त युवा साथियों को इस योजना का लाभ उठाकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर लालेश्वर साहू, नारद साहू, टेसराम साहू, कविता साहू, महेश साहू, सोम सिंह साहू, छगनलाल साहू सहित अन्य लोगों ने वीर जवान राहुल साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!