अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जामगांव एम में स्कूली बच्चों के साथ किया न्योता भोज

अम्लेश्वर/पाटन। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के समापन के बाद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जामगांव एम में स्कूली बच्चों के साथ आत्मीय माहौल में न्योता भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भोजन कर शिक्षा के साथ-साथ समानता, आत्मीयता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने जन्मदिन, सामाजिक एवं पारिवारिक अवसरों सहित विभिन्न विशेष अवसरों पर विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के साथ अतिरिक्त गुणवत्तापूर्ण व्यंजन उपलब्ध कराकर बच्चों को न्योता भोज कराते हैं।

प्रदेश में यह पहल लगातार जनसहभागिता का रूप ले रही है, जिससे विद्यालयों, जनप्रतिनिधियों और समाज के बीच आत्मीय संबंध मजबूत हो रहे हैं तथा विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण भी निर्मित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!