अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

अम्लेश्वर, पाटन। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज 28 जून को पूरे प्रदेश में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर एवं ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने समस्त नागरिकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पल्स पोलियो केंद्र पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। साथ ही जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए अन्य लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पल्स पोलियो अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए। “दो बूंद जिंदगी की” प्रत्येक बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर पल्स पोलियो बूथ बनाए गए हैं। यात्रा करने वाले बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ने के लिए बस स्टॉप एवं रेलवे स्टेशनों पर विशेष टीम तैनात की गई है, जो 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने और राष्ट्र को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!