सदगुरु कबीर साहेब का 628 वां प्राकट्य उत्सव एवं सात्विक यज्ञ-चौका आरती संपन्न, सिंगल यूज दोना पत्तल को प्रतिबंध कर दिया स्वच्छता का संदेश

अम्लेश्वर, 28 जून। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथली स्थित कबीर आश्रम में आज परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब के पावन सानिध्य में सदगुरु कबीर साहेब का 628वां प्राकट्य उत्सव एवं सात्विक यज्ञ-चौका आरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी शामिल हुए। चौका आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया तथा दोना-पत्तल एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया।
भोजन व्यवस्था को सेवादारों द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संचालित किया गया। श्रद्धालुओं ने सरल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में प्रसादी ग्रहण की तथा कार्यक्रम के समापन उपरांत अपने-अपने निवास के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर कबीर पंथ के अनुयायियों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।







