प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
भिलाई तीन चरोदा, 29 जून। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र क्रमांक-05, विश्व बैंक कॉलोनी, शांति नगर, वार्ड क्रमांक-07 अंतर्गत बूथ क्रमांक 215, 216, 217 एवं 218 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता विजय कोइरी के निवास, भिलाई-3 में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी रामकुमार साहू ने संगठन एवं बूथ को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं से सुझाव एवं विचार प्राप्त किए। आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को सबसे मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया।



बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान, समाज प्रमुखों के सम्मान, नशामुक्ति अभियान को गति देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाने का संकल्प लिया गया।
बैठक का संचालन विजय कोइरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री पूजा शर्मा ने किया।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा भिलाई रामकुमार साहू, संयोजक विजय कोइरी, सह-संयोजक नरोत्तम गेंडे, बूथ अध्यक्ष जय कोइरी (216), भूपेंद्र यादव (215), महेश राहगडाले (217) एवं अजय कोइरी, बूथ पालक डी. रमना राव एवं सुदन सिंह, युवा प्रमुख हितेश चंद्राकर एवं अरुण बोई, कार्यक्रम प्रमुख कमल यादव एवं संतोष चंद्राकर, कार्यकर्ता सागर सिकंदर, प्रीतम पटेल (बी.एल.ए.-02), थलेश साहू (सचिव), हेमंत पटेल (बूथ सचिव), राजेश सेन, हेमंत सेन (सामाजिक प्रमुख), लाभार्थी सरामीन बाई पति बंशीलाल, अमीता कोइरी, माया कोइरी, बिंदु सहानी (महिला प्रमुख) तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता सजन माली विशेष रूप से उपस्थित रहे।



