अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आवास पल्स 2.0 सर्वे सूची में नाम नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बीजेभाठा एवं घोरारी के पात्र हितग्राहियों के नाम आवास पल्स 2.0 सर्वे सूची में शामिल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जनपद कार्यालय पाटन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सभी निर्धारित पात्रताएं रखते हैं, इसके बावजूद उनका नाम सर्वे सूची में नहीं जोड़ा गया है। इससे उन्हें शासन की आवासीय योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपकर छूटे हुए सभी पात्र लोगों के नाम सर्वे सूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सर्वे की पुनः समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!