भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का जामगांव एम और रूही दौरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत

अम्लेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामगांव एम एवं रूही में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का आगमन हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा नेता देवेंद्र यादव का जोशीला एवं भव्य स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक देवेंद्र यादव ने ग्राम जामगांव एम के बाजार चौक पहुंचकर स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात पूर्व ओबीसी प्रकोष्ठ पाटन ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अमलेश्वर उमेश साहू, पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम चेलक, नेम प्रकाश भारती, नरेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।



स्वागत कार्यक्रम के उपरांत विधायक देवेंद्र यादव ग्राम रूही के लिए रवाना हुए। जैतखाम में पूजा अर्चना के बाद,ग्राम रूही निवासी एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस पाटन के अध्यक्ष कैलाश जांगड़े के निवास पर उनके सुपुत्र वैभव जांगड़े का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। विधायक देवेंद्र यादव ने वैभव जांगड़े के साथ केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उपस्थित लोगों के साथ जलपान भी किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जांगड़े परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



