अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय प्राथमिक शाला चुनकट्टा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों को बांटे गए बैग व पुस्तकें

शाला परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना भी किया गया

सेलुद। विकास खंड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला चुनकट्टा में नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ पर भव्य ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया।शाला परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना भी किया गया। इस गरिमामय समारोह में शाला के 45 छात्र-छात्राओं तथा बालवाड़ी के 6 नन्हे बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को नए गणवेश (यूनिफॉर्म), स्कूल बैग और पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। नया बैग और किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही, ग्राम पंचायत की ओर से बच्चों के लिए विशेष ‘न्योता भोज’ (सामूहिक भोज) का भी आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।

इस कार्यक्रम में श्रीमती दिव्या कलिहारी जनपद सदस्य चंद्रिका कलिहारी, सरपंच रोशनी राय, सोनू राय,उपसरपंच अजय सिंह राजपूत, छत्रपाल सिंह राजपूत शामिल थे। साथ ही पंचगण रजनी ठाकुर, हेमा जोशी, माया जोशी, नीतू कौशले, आशा सिंह राजपूत, दशमत बंजारे व राजेन्द्र बंजारे ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में समाजसेवी विकेश्वर ठाकुर, लक्ष्मण यादव, विधायक प्रतिनिधि राधेलाल सोनवानी, नर्सिंग साहू, विजय कौशले, अजीत ठाकुर, संकुल समन्वयक सिन्हा जी सहित स्कूल के शिक्षक गण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!