अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जसम भिलाई के अध्यक्ष बने अशोक तिवारी, सचिव की जिम्मेदारी सुरेश वाहने को

भिलाई। विगत दिनों जन संस्कृति मंच दुर्ग-भिलाई ईकाई की महत्वपूर्ण बैठक इस्पात नगर भिलाई में सम्पन्न हुई। जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ के संरक्षक-समन्वयक सियाराम शर्मा, प्रसिद्ध कथाकार कैलाश बनवासी, जसम के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सोनी, छत्तीसगढ़ राज्य इकाई की अध्यक्ष रूपेन्द्र तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य पूनम संजू की उपस्थिति में दुर्ग-भिलाई ईकाई का पुनर्गठन किया गया। इस मौके पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से ईकाई के अध्यक्ष के तौर पर आलोचक अशोक तिवारी का चयन किया जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी दूसरी बार भी लेखक सुरेश वाहने को दी गई।

जसम भिलाई के उपाध्यक्ष एन. पापा राव, दिव्या, विद्याभूषण बनाए गए। सह-सचिव पद पर सुबोध देवांगन और पूर्णिमा साहू का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष सुलेमान खान, सह-कोषाध्यक्ष अनु वर्मा, नाटक टीम का प्रभार संस्कृतिकर्मी हरजिंदर सिंह मोटिया व जयप्रकाश नायर को दिया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यकारिणी सदस्यों में मीतादास, घनश्याम त्रिपाठी, अंजन कुमार, अभिषेक पटेल, बृजेन्द्र तिवारी, दिनेश सोलंकी, टेकलाल निराला, पवन कुमार ढिण्ढे, मनिंदर सिंह शामिल किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

संरक्षक की जिम्मेदारी प्रसिद्ध आलोचक सियाराम शर्मा, कथाकार कैलाश बनवासी, कवि वासुकि प्रसाद ‘उन्मत्त’ को दी गई है।

इस अवसर पर सियाराम शर्मा ने जन संस्कृति मंच के सांगठनिक इतिहास की जानकारी साझा की। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

राजकुमार सोनी ने जसम में युवाओं की भागीदारी को जरूरी बताया। वर्तमान में देश के हालातों पर बात रखते हुए कहा कि हमें साम्प्रदायिकता और फासीवादी ताकतों का पुरजोर प्रतिरोध करते रहना है।

जन संस्कृति मंच ने ग्राम नकटी में ग्रामीणों के घरों को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने की कार्रवाई की निन्दा की है और पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की है।

बैठक के अंत में पंडवानी की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!