अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत

उरला, चरोदा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उरला में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 34 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता प्रेम लाल साहू थे, जबकि अध्यक्षता पार्षद ईश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीश साहू (अध्यक्ष, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति), राम कुमार साहू (उपाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला भिलाई), छन्नू लाल बंजारे (अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति उरला एवं वरिष्ठ भाजपा नेता), अमर साहू तथा अशोक साहू उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रेम लाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना केवल साइकिल वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य को गति देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के माध्यम से अपने माता-पिता, विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय का पहला कदम उनके सुनहरे भविष्य की मजबूत शुरुआत है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में ईश्वर साहू ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की समान भागीदारी को आवश्यक बताते हुए सभी छात्रों से मन लगाकर अध्ययन करने और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया।

विशिष्ट अतिथि हरीश साहू ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं होती। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने तथा विद्यालय से सतत संपर्क बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर छन्नू लाल बंजारे, श्री राम कुमार साहू एवं श्री अमर साहू ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेश साहू ने किया, जबकि प्रधान पाठक महेंद्र वर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्य मंजू शुक्ला, मेघा प्राजंले, चंद्र कुमार यादव, वर्षा देवांगन, ललिता किशोरी साहू, निशा चंद्राकर, वनिता बंजारे, सुषमा चंदोला, मुकेश, शत्रुघ्न सिंह ठाकुर, शैलेंद्र साहू, देवांगन मैडम सहित विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!