अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम खोला/बासिन में 10 लाख रुपये की लागत से राहत शिविर भवन का भूमिपूजन, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू हुए शामिल 

जामगांव आर। दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोला/बासिन में ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राहत शिविर (सामुदायिक) भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कल्पना नारद साहू ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन सामाजिक, पारिवारिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह, बैठक, सामाजिक कार्यक्रम तथा अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए अब ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से भवन का सामूहिक रूप से संरक्षण एवं सदुपयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम खोला/बासिन में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ गांव में ही मिल सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू, सरपंच पुष्पलता जांगड़े, उपसरपंच लक्ष्मण कोठारी, सचिव राजकुमार सेन, कंप्यूटर ऑपरेटर उर्वसी कोशरे, रोजगार सहायक चंद्रशेखर कोशरे सहित देवेश्वरी, सौहाद्र, खेलन, हेमिन, कामेश, ललित, अंजोर, मनीष, चंद्रमणि, टीकाराम, टीकेश्वरी, तारणि, अश्वनी, नाथु, रवि ठाकुर, छबील, जय नौरंगे, नोहर नौरंगे, लोकेश्वरी, केशरी, जयप्रकाश, रवि, शीतल एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!