तहसील साहू संघ पाटन ने दानवीर भामाशाह स्व. दाऊ रामचंद्र साहू की आठवीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पाटन। दानवीर भामाशाह से सम्मानित समाजसेवी स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू की आज आठवीं पुण्यतिथि पर तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाजहित में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. दाऊ रामचंद्र साहू ने अपने जीवनकाल में समाज की सेवा, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आने वाली पीढ़ियों को सेवा, समर्पण एवं सहयोग का संदेश देते रहेंगे।
इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, संरक्षक अश्वनी साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दाऊ दिनेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, भूनेश्वरी साहू तथा महासचिव महेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्व. दाऊ रामचंद्र साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।







