अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“एक पेड़ पाटन के नाम” अभियान के तहत 22 जुलाई को खोरपा खेल मैदान में होगा वृक्षारोपण

पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पाटन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए “एक पेड़ पाटन के नाम” अभियान के तहत बुधवार, 22 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे खेल मैदान, खोरपा (पाटन) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नगर कांग्रेस कमेटी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

समिति ने कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के इस जनहित अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी मीडिया को गोपाल देवांगन ने शेयर किया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!