धमना स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू हुईं शामिल
पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला धमना के बच्चों द्वारा आज बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र गौरव एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए और ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।



इस अवसर पर भाजपा नेता नारद साहू, ढालसिंग साहू, प्रधान पाठक इंगेश्वर प्रसाद ठाकुर, हेड मास्टर आभा तारे, चौमेंद्र कुमार मरकाम, महावीर निषाद, ममता चन्द्राकार, शुमन साहू सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।



