राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
दुर्ग, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 0 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने के अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महमरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत दुर्ग की स्वास्थ्य समिति सभापति सुश्री प्रिया साहू ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता एवं संक्रमण रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती नर्मदा ठाकुर, उपसरपंच श्री केवल निषाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।



अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों को 17 अगस्त 2026 को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। मुख्य अतिथि ने जिले के अभिभावकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों से अधिक से अधिक बच्चों को अभियान से जोड़कर लक्ष्य प्राप्त करने में सहयोग की अपील की।



